कटहरा गांव में मारपीट में किशोर जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
कटहरा गांव में मारपीट में किशोर जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

धनकुंड थाना क्षेत्र के कटहरा गांव में मंगलवार की शाम मारपीट की घटना में एक किशोर जख्मी हो गया.

विज्ञापन

धोरैया. धनकुंड थाना क्षेत्र के कटहरा गांव में मंगलवार की शाम मारपीट की घटना में एक किशोर जख्मी हो गया. घटना को लेकर जख्मी किशोर पीयूष कुमार पिता संजय सिंह ने राजनीतिक कारण से मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में पॉकेट से पांच हजार रुपये छीन लेने का भी आरोप लगाया है. इसमें गांव के ही सन्नी कुमार, नथ्थू यादव एवं कविता देवी को आरोपी बनाया गया है. सूचक ने कहा है कि वह अपने चचेरे भाई शुभम कुमार के साथ राशन का सामान लाने के लिए हीरालाल की दुकान पर गये थे, तभी पहले से मौजूद आरोपीगणों ने वोट मामला की बात छेड़ दिया. राजनीतिक बात को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया. धनकुंड थानाध्यक्ष सुभाष पासवान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन