करंट लगने से शिक्षिका मूर्छित, अस्पताल में भर्ती

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 28 May 2026 5:16 PM

विज्ञापन

घर में लगे स्टेबलाइजर के संपर्क में आने से उन्हें तेज करंट लग गया. करंट लगते ही वह संतुलन खो बैठीं और जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं.

विज्ञापन

शंभुगंज (बांका) शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के कुर्माडीह गांव में गुरुवार को करंट लगने से एक शिक्षिका मूर्छित होकर गिर पड़ीं. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गयी. आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शंभुगंज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कुर्माडीह गांव निवासी शिक्षिका सुमन कुमारी, पति उज्ज्वल सिंह, प्राथमिक विद्यालय कुर्माडीह कन्या में कार्यरत हैं. बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह वह अपने घर में पोछा लगा रही थी. इसी दौरान घर में लगे स्टेबलाइजर के संपर्क में आने से उन्हें तेज करंट लग गया. करंट लगते ही वह संतुलन खो बैठीं और जमीन पर गिरकर बेहोश हो गईं. घटना के बाद परिवार के सदस्यों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रणव कुमार ने तुरंत उपचार शुरू किया, जिसके बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ. चिकित्सक ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण बड़ी अनहोनी टल गई. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों एवं ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. सभी लोग शिक्षिका के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आए. वहीं चिकित्सकों ने लोगों से घरों में बिजली उपकरणों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. खासकर गीले हाथ या पानी के संपर्क में रहते हुए बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है. चिकित्सकों ने शिक्षिका की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन