एक बोतल अवैध विदेशी शराब समेत बाइक सवार तीन युवक हुए गिरफ्तार
Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 28 May 2026 5:21 PM
गिरफ्तार आरोपियों में सुईया थाना के बरगुनियां गांव निवासी कमल दास का पुत्र चंदन कुमार दास, फुल्लीडुमर थाना के सलैया गांव निवासी शिवनंदन दास का पुत्र चंदन कुमार दास एवं एक विधि निरूद्ध बालक शामिल हैं.
-दर्दमारा बॉर्डर पर मद्य निषेध थाना की टीम ने की कार्रवाई कटोरिया (बांका). कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर बिहार-झारखंड बॉर्डर पर स्थित दर्दमारा में बने मद्य निषेध बैरियर पर मद्य निषेध थाना कटोरिया की टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान एक बोतल अवैध विदेशी शराब के साथ बाइक सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में सुईया थाना के बरगुनियां गांव निवासी कमल दास का पुत्र चंदन कुमार दास, फुल्लीडुमर थाना के सलैया गांव निवासी शिवनंदन दास का पुत्र चंदन कुमार दास एवं एक विधि निरूद्ध बालक शामिल हैं. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में बांका कोर्ट भेजा गया. दर्दमारा बॉर्डर पर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व मद्य निषेध थाना कटोरिया के थानाध्यक्ष जीवश कुमार कर रहे थे. जिसमें अन्य विभागीय पदाधिकारी व जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










