घर में पोछा लगा रही शिक्षिका को लगा तेज करेंट, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 28 May 2026 4:35 PM
विज्ञापन
Banka News : शंभुगंज के कुर्माडीह गांव में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. घर में पोछा लगा रही एक शिक्षिका अचानक करंट की चपेट में आकर बेहोश हो गयीं, जिसके बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गयी.
विज्ञापन
शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट
Banka News : बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड अंतर्गत कुर्माडीह गांव में गुरुवार को करंट लगने से एक शिक्षिका मूर्छित होकर गिर पड़ीं. घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी है. घटना के बाद गांव में भी काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा.पोछा लगाने के दौरान स्टेबलाइजर के संपर्क में आयीं शिक्षिका
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कुर्माडीह गांव निवासी सुमन कुमारी, पति उज्वल सिंह, शंभुगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय कुर्माडीह कन्या में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं. गुरुवार की सुबह वह अपने घर में पोछा लगा रही थीं. इसी दौरान घर में लगे स्टेबलाइजर के संपर्क में आने से उन्हें तेज करंट लग गया.करंट लगते ही वह अपना संतुलन खो बैठीं और जमीन पर गिरकर बेहोश हो गयीं. घटना के बाद परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गयी.परिजनों ने तुरंत पहुंचाया अस्पताल
घटना के तुरंत बाद परिजनों ने शिक्षिका को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभुगंज पहुंचाया. अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ प्रणव कुमार ने तत्काल उनका उपचार शुरू किया. समय पर इलाज मिलने से उनकी स्थिति में सुधार हुआ.डॉक्टरों ने बताया कि सही समय पर अस्पताल पहुंचा देने के कारण बड़ी अनहोनी टल गयी. फिलहाल शिक्षिका की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है.अस्पताल में जुटी ग्रामीणों की भीड़
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. सभी लोग शिक्षिका के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आये. गांव के लोगों ने बताया कि अचानक हुई इस घटना से परिवार काफी घबरा गया था.डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
चिकित्सकों ने लोगों से घरों में बिजली उपकरणों का इस्तेमाल करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. डॉक्टरों ने कहा कि गीले हाथ या पानी के संपर्क में रहते हुए किसी भी बिजली उपकरण को नहीं छूना चाहिए.साथ ही खराब वायरिंग और खुले बिजली उपकरणों से दूरी बनाकर रखने की सलाह भी दी गयी, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










