एसबीपी विद्या विहार में समर फन एक्टिविटी का आयोजन

Updated at : 23 May 2025 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
एसबीपी विद्या विहार में समर फन एक्टिविटी का आयोजन

बेहतर शिक्षण के लिए जाने जा रहे एसबीपी विद्या विहार में नर्सरी से प्रथम वर्ग के बच्चों के लिए समर फन एक्टिविटी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बौंसी. बेहतर शिक्षण के लिए जाने जा रहे एसबीपी विद्या विहार में नर्सरी से प्रथम वर्ग के बच्चों के लिए समर फन एक्टिविटी का आयोजन किया गया. तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ विद्यालय के सचिव शशिकांत विक्रम और प्रिंसिपल अंजनी कुमार सिंह के द्वारा किया गया. इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा बैलून दौड़, बिस्किट दौड़, म्यूजिकल चेयर दौड़, जिक जैक, कंगारू दौड़ सहित कई तरह के खेल और दौड़ का आयोजन किया गया. छोटे-छोटे छात्र-छात्राओं के द्वारा इसमें अपने बेहतर प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध करने का काम किया गया. मौके पर मौजूद विद्यालय के सचिव ने बताया कि उनका संस्थान बेहतर शिक्षा का केंद्र जाना जाता है. पिछले कई वर्षों से बेहतर रिजल्ट के साथ यहां से विद्यार्थी निकल रहे हैं. खासकर सीबीएसई 10वीं और 12वीं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट रिजल्ट देने का काम किया है. समर फन एक्टिविटी के समापन के बाद बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए सेक्रेटरी के द्वारा सभी को पुरस्कृत किया गया. इस अच्छे कार्य संचालन में खेल शिक्षक रोहित कुमार, शबा परवीन, प्रियंका कनकुजिया सहित अन्य का भरपूर सहयोग मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन