बांका के सारेगामापा कला केंद्र में समर कैंप की धूम, बच्चों ने आर्ट, डांस व गायन में दिखाया हुनर
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 29 May 2026 9:18 AM
विज्ञापन
Banka News : रंग, संगीत और बच्चों की खिलखिलाहट से गूंज उठा बांका का सारेगामापा कला केंद्र. समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने आर्ट, क्राफ्ट, गायन और नृत्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.
विज्ञापन
बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट
Banka News : बांका शहर के बाबूटोला स्थित सारेगामापा कला केंद्र में आयोजित समर कैंप के दूसरे दिन शुक्रवार को भी बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. विभिन्न प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कैंप में बच्चों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट, गायन, नृत्य और फूड स्टॉल जैसी कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गयीं, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा.आर्ट एंड क्राफ्ट में बच्चों ने दिखायी रचनात्मकता
समर कैंप के दौरान बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया. रंग-बिरंगी और मनमोहक कलाकृतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. छोटे बच्चों ने अपनी कल्पनाशक्ति के जरिए सुंदर चित्र और कलात्मक डिजाइन तैयार कर प्रस्तुति दी.प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में सीखने और कुछ नया करने का उत्साह साफ नजर आया. अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रतिभा की सराहना की.गायन और नृत्य से सजा मंच
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में गायन और नृत्य प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही. बच्चों ने फिल्मी, लोक और सांस्कृतिक गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी. वहीं डांस परफॉर्मेंस ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया.कैंप परिसर में बच्चों के लिए फूड स्टॉल भी लगाया गया, जहां उन्होंने विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया. पूरे दिन बच्चों में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा.बच्चों के मानसिक और कलात्मक विकास पर जोर
संस्थान की संचालिका नूतन रंजन ने बताया कि इस तरह के समर कैंप बच्चों के मानसिक, सामाजिक और कलात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि कैंप के माध्यम से बच्चों को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क जैसी कई जरूरी बातें सीखने का अवसर मिलता है.उन्होंने बताया कि समर कैंप में आयोजित सभी प्रतियोगिताओं का फाइनल रिजल्ट शनिवार को जारी किया जाएगा. इसके बाद सभी प्रतिभागियों को सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा.बच्चों में दिखा सीखने का उत्साह
समर कैंप में शामिल बच्चों ने कहा कि उन्हें यहां नई चीजें सीखने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है. कला केंद्र में लगातार चल रही गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास बढ़ रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










