जलमीनार से समरसेबल की हुई चोरी

जलमीनार से समरसेबल की हुई चोरी
चांदन. चांदन थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरिया पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित हरकट्टा गांव में बने जलमीनार से अज्ञात चोरों द्वारा समरसेबल, स्टार्टर व इन्वर्टर सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली गई है. इस घटना के संबंध में संवेदक धीरेंद्र मंडल ने चांदन थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच व उचित कार्रवाई की मांग की है. पंप चालक ने बताया है कि मंगलवार की सुबह जलमीनार के समीप पहुंचने पर पाया कि पंप घर का ताला टूटा हुआ है. जाहं से समरसेबल सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली गई है. चांदन पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक चौधरी
दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










