जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद

Published by : GOURAV KASHYAP Updated At : 23 Jan 2026 6:34 PM

विज्ञापन

देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती शुक्रवार को पंजवारा थाना परिसर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनायी गयी

विज्ञापन

पंजवारा.

देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती शुक्रवार को पंजवारा थाना परिसर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनायी गयी. इस अवसर पर थाना परिसर में स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों व समाज के प्रबुद्धजनों ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार, पंचायत के मुखिया भोला पासवान, शिक्षाविद सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मूर्तिदाता परिवार के दिनेश सेनगुप्त, पंचायत समिति सदस्य अनिल पासवान, सुबोध साह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने नेताजी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके देशभक्ति से ओत-प्रोत जीवन को याद किया. मौके पर उपस्थित लोगों ने थाना परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नेताजी का देश की आजादी में अतुलनीय योगदान रहा है. उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजों को चुनौती दी और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ जैसे नारे से युवाओं में देशभक्ति की अलख जगाई. नेताजी का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन