सुबालक बने राजद प्रखंड अध्यक्ष तो प्रियरंजन बने उपाध्यक्ष
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Oct 2024 11:48 PM
रजौन में राजद के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए सुबालक दास का सर्वसम्मति से चयन कर लिया गया.
बांका/रजौन. रजौन में राजद के प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए सुबालक दास का सर्वसम्मति से चयन कर लिया गया. पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह चंद्रवंशी को कथित तौर पर निष्क्रियता के आरोप में पार्टी के जिलाध्यक्ष ने पार्टी से तत्काल निष्कासित कर दिया था और तब से पार्टी बिना अध्यक्ष के ही चल रही थी. बुधवार को राजद प्रखंड कार्यालय रजौन में जिलाध्यक्ष के पत्र के आलोक में जयप्रकाश यादव (पूर्व मुखिया) की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर प्रखंड अध्यक्ष का चयन किया गया. वहीं बैठक में खिडड़ी ग्राम निवसी सह राजद के युवा नेता प्रियरंजन कुमार का चयन उपाध्यक्ष पद के लिए किया गया. कार्यकर्ताओं ने दोनों ही अधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया. वहीं नव चयनित दोनों ही अधिकारियों ने पार्टी के लिए ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करने की बात कही. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सुभाष चंद्र यादव, वरिष्ठ नेता दिवाकर प्रसाद यादव, पार्टी के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, मंदारेश्वर कुमार मंटू, महेश्वरी मलय, राम विलास यादव, राज्य परिषद सदस्य जवाहर यादव, उमाशंकर सिंह, अरविन्द यादव, पूर्व उप प्रमुख अवधेश यादव, प्रो. अजय यादव, पूर्व पार्षद अनिल रजक, पंसस निलेश प्रसाद, मुखिया भैरो सिंह, संजय यादव, प्रदेश महासचिव दयानंद यादव, सुबोध यादव, उदय सिंह, प्रखण्ड उपाध्यक्ष पप्पू यादव, मेघवरन यादव, मुनिलाल यादव, कुंजबिहारी यादव, मंटू ठाकुर, रामबिलास पासवान, मनोज यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष नीतीश उर्फ नंदू, प्रखंड उपाध्यक्ष मिथुन, शशिकांत यादव, अम्बिका चंद्रवंशी, साजन दास, अंथुनी दास, बबलू यादव, नवीन यादव, चुनचुन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










