विद्यायन स्कूल के हॉस्टल परिसर में गिरने से छात्र के सिर में लगी गंभीर चोट

प्रखंड क्षेत्र के खुशहालपुर मोड़ स्थित विद्यायन स्कूल में छात्र सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.
बौंसी (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट Banka News : प्रखंड क्षेत्र के खुशहालपुर मोड़ स्थित विद्यायन स्कूल में छात्र सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. विद्यालय के हॉस्टल परिसर में सातवीं कक्षा के छात्र के घायल होने की घटना सामने आई है. घायल छात्र की पहचान कटोरिया प्रखंड के कालीगढ़ी घुटिया गांव निवासी संजय यादव के 11 वर्षीय पुत्र पीयूष के रूप में हुई है, जो विद्यालय के छात्रावास में रहकर पढ़ाई करता है.
घटना के बाद अभिभावक में नाराजगी
जानकारी के अनुसार, हॉस्टल परिसर में अचानक गिर जाने से पीयूष के सिर में गंभीर चोट लग गयी. घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन की ओर से आनन-फानन में छात्र को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद छात्र को शिक्षकों के साथ वापस भेज दिया. घटना के बाद अभिभावक में नाराजगी देखी जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय परिसर और हॉस्टल में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है. यह पहली बार नहीं है जब निजी विद्यालय की कार्यशैली पर सवाल उठे हों. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर विद्यालयों में सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बच्चों को बचाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Md. Tazim
माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










