भोज से लौटने के दौरान मामूली विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच जख्मी

थाना क्षेत्र के नरायणपुर गांव में गुरुवार को मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. भोज खाकर लौट रहे लोगों से शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गयी
बाराहाट. थाना क्षेत्र के नरायणपुर गांव में गुरुवार को मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया. भोज खाकर लौट रहे लोगों से शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गयी. दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे गांव का माहौल युद्ध क्षेत्र जैसा हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 22 अप्रैल की रात कुछ लोग भोज से लौट रहे थे, तभी गांव के कुछ युवकों ने रास्ता रोककर उनसे पूछताछ शुरू कर दी. बात बढ़ी, धमकी मिली और फिर वही पुराना विवाद गुरुवार को विस्फोट बन गया. दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और खुलेआम मारपीट शुरू हो गयी. इस हिंसक झड़प में एक पक्ष से संजो देवी, भरत यादव और अनुपलाल यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जबकि दूसरे पक्ष के सुमन लैया, प्रीति देवी और बबली देवी भी घायल हुए हैं. घायलों का इलाज कराया गया. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पहले पक्ष की ओर से सुमन लैया ने नौ लोगों पर केस दर्ज कराया है, दूसरे पक्ष के संजय देवी ने 12 लोगों को आरोपी बनाया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को काबू में किया और गुजंन यादव, संजो देवी और यशवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, शेष की गिरफ्तारी जल्द की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




