ePaper

विभिन्न पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित, पहले लिए गये प्रस्ताव की संपुष्टि की गयी

Updated at : 26 Dec 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न पंचायतों में विशेष ग्राम सभा आयोजित, पहले लिए गये प्रस्ताव की संपुष्टि की गयी

पंचायती राज विभाग के निर्देश पर क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा आयोजित हुई.

विज्ञापन

अमरपुर. पंचायती राज विभाग के निर्देश पर क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में शुक्रवार को विशेष ग्राम सभा आयोजित हुई. इसमें कुशमाहा पंचायत में मुखिया चिरंजीवी कुमार, लक्ष्मीपुर चिरैया में मुखिया सतीश कुमार, गरीबपुर में मुखिया नरोत्तम तिवारी, भिखनपुर में मुखिया वंदना कुमारी, महादेवपुर में मुखिया रंजु रंजना, भदरिया में मुखिया निधि नेहा, बैजूडीह में मुखिया राजेन्द्र हरिजन, तारडीह में मुखिया प्रशांत कुमार, सुलतानपुर में मुखिया नौशाबा खातुन, गोरगम्मा में मुखिया पुनम देवी, शोभानपुर में मुखिया मुन्नी देवी, भरको में मुखिया दिवाकर झा, बल्लीकित्ता में मुखिया सदानंद मंडल, रतनपुर मकदुमा में मुखिया मुनीलाल मंडल, विशनपुर के मुखिया आशुतोष कुमार उर्फ शंकर सिंह, फतेहपुर के मुखिया सुभाष दास की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इस दौरान पूर्व की सभा में लिए गये प्रस्ताव की संपुष्टि की गयी. भरको पंचायत भवन में आयोजित ग्राम सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पंचायत के मुखिया दिवाकर झा ने बताया कि मनरेगा का नाम बदलकर अब विकसित भारत जी राम जी कर दिया गया है. साथ ही विकसित भारत रोजगार ओर आजीविका के लिए गारंटी मिशन के तहत रोजगार की गारंटी सौ दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है. उन्होंने ग्रामीणों को बेरोजगारी भत्ता का अधिकार, समय पर मजदूरी का भुगतान, ग्राम स्तर पर योजना निर्माण की स्वतंत्रता, विभागों के एकाकीकरण और पारदर्शिता, कृषि मजदूरी समन्वय, प्रशासनिक मद् में राशि की बढ़ोत्तरी समेत अन्यान्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. इस मौके पर पंचायत सेवक वासुदेव राम, कार्यपालक सहायक उत्तम कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक राजकिशोर यादव, कंप्यूटर एकाउंटेंट राहुल कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन