एसपी ने आमजनों के साथ किया जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने गुरुवार को सुईया थाना परिसर में बांका पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया
विज्ञापन
सुईया थाना में ‘बांका पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कटोरिया.
एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने गुरुवार को सुईया थाना परिसर में बांका पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया. इसका मुख्य उद्येश्य आम जनता की समस्याओं की सुनवाई करना था. जनसुनवाई के दौरान एसपी ने स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनी. एसपी ने लगभग चालीस मामलों की सुनवाई की. साथ ही कई मामलों में त्वरित समाधान का निर्देश भी दिया. जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान बेलहर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ डाॅ रवींद्र मोहन प्रसाद, कटोरिया इंस्पेक्टर मनीष कुमार, कटोरिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार व सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे. सुईया थाना का निरीक्षण करने के दौरान एसपी ने विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों का संधारण, रखरखाव, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया. साथ ही लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन व कई प्रमुख कांडों का उदभेदन के साथ-साथ संलिप्त अपराधियों व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पदाधिकारियों व अनुसंधानकर्ताओं को निर्देशित किया गया. विधि-व्यवस्था की समीक्षा व प्रमुख कांडों का पर्यवेक्षण के दौरान एसपी ने प्रात:, संध्या व रात्रि गश्ती नियमित रूप से करने, समय-समय पर वाहन चेकिंग अभियान चलाने, फरार अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी करने, अवैध बालू व अवैध शराब के माफियाओं के विरुद्ध रणनीति बनाकर ठोस अभियान चलाने का भी निर्देश दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










