पत्नी के साथ मिलकर पुत्र ने वृद्ध मां को पीटकर किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन
पत्नी के साथ मिलकर पुत्र ने वृद्ध मां को पीटकर किया जख्मी

शहर के वार्ड 10 में पत्नी के साथ मिलकर पुत्र ने अपनी वृद्ध मां को पीटकर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

अमरपुर. शहर के वार्ड 10 में पत्नी के साथ मिलकर पुत्र ने अपनी वृद्ध मां को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी तारा देवी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. जख्मी महिला ने बताया कि रविवार की सुबह उनका बड़ा पुत्र अजय कुमार उर्फ गुड्डू साह की पत्नी लवली उर्फ अर्चना देवी बेवजह उनके साथ गाली-गलौज करने लगी. जब उन्होंने गाली देने से मना किया तो अपनी पत्नी के साथ मिलकर पुत्र ने लाठी व डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया. शोर सुनकर छोटे पुत्र अंजनी कुमार ने आकर बीच-बचाव किया. मामले को लेकर जख्मी महिला ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन