पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर पुत्र ने पिता को पीटा, जख्मी
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नुरगंज फतेहपुर गांव में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर पुत्र ने अपने ही पिता को पीटकर जख्मी कर दिया
विज्ञापन
अमरपुर.
थाना क्षेत्र के नुरगंज फतेहपुर गांव में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर पुत्र ने अपने ही पिता को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी दिनेश साह का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में डॉ अमीत कुमार शर्मा ने किया. जख्मी के अन्य पुत्रों ने बताया कि पैतृक संपत्ति का पिता ने सभी भाइयों के बीच लिखित बंटवारा कर दिया है. लिखित बंटवारे को उनका एक भाई मन्नु साह नहीं मान रहा है और आए दिन वह घर में कलह-कलेश करते रहता था. शुक्रवार की सुबह पुनः दोबारा बंटवारा करने की मांग को लेकर पिता दिनेश साह को गाली गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर मन्नु साह, कन्हाय साह, अमीत साह अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी-डंडा तथा लोहे की सरिया से प्रहार कर उन्हें जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










