आज किस विभाग में कौन डॉक्टर हैं तैनात, ओपीडी, इमरजेंसी और एसएनसीयू की पूरी ड्यूटी लिस्ट देखें

ओपीडी की सांकेतिक तस्वीर.
Banka Sadar Hospital : बांका सदर अस्पताल ने इमरजेंसी, एसएनसीयू और ओपीडी सेवाओं के लिए डॉक्टरों की विस्तृत ड्यूटी सूची जारी की है. यह सूची सुनिश्चित करती है कि गंभीर मरीजों और नवजात शिशुओं को 24 घंटे निर्बाध उपचार मिले.
Banka Sadar Hospital : बांका सदर अस्पताल में शुक्रवार को इमरजेंसी एवं एसएनसीयू सेवाएं तीन पालियों में 24 घंटे संचालित की गईं. पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक तथा तीसरी पाली रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक निर्धारित रही. इस व्यवस्था का उद्देश्य गंभीर मरीजों और नवजात शिशुओं को बिना किसी बाधा के उपचार उपलब्ध कराना है.
एसएनसीयू और इमरजेंसी में इन डॉक्टरों की ड्यूटी
एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ. पंकज कुमार गुप्ता, दूसरी पाली में डॉ. जितेंद्र कुमार तथा तीसरी पाली में डॉ. रविकांत की ड्यूटी लगाई गई है. इमरजेंसी सेवा में पहली पाली में डॉ. संजय कुमार सुमन, दूसरी पाली में डॉ. अमल आनंद और तीसरी पाली में डॉ. रविकांत मरीजों का उपचार करेंगे.
महिला मरीजों के लिए पहली और दूसरी पाली में डॉ. रश्मि सीमा तथा तीसरी पाली में डॉ. अनिता अरुण को तैनात किया गया है, ताकि महिला मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा समय पर मिल सके.
ओपीडी में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने संभाली जिम्मेदारी
सदर अस्पताल की ओपीडी शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 4 बजे से 6 बजे तक दो पालियों में संचालित हुई. मेडिकल ओपीडी में डॉ. दिलीप कुमार, गायनी विभाग में डॉ. अनिता अरुण, डॉ. ममता कुमारी और डॉ. माहे कायनात सेवाएं दे रही हैं.
सर्जरी एवं ऑर्थो ओपीडी में डॉ. पवन कुमार झा, पीडिया विभाग में डॉ. पंकज कुमार गुप्ता, नेत्र विभाग में डॉ. धर्मवीर भारती, डॉ. गुंजन कुमार, डॉ. उमेश कुमार और डॉ. अंकित कुमार मरीजों का इलाज कर रहे हैं. वहीं डेंटल ओपीडी में डॉ. मनोज कुमार तथा फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ. मणिशंकर कुमार और डॉ. वकार मुस्तफा अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
अस्पताल जाने से पहले जरूर देखें ड्यूटी लिस्ट
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे संबंधित विभाग के निर्धारित समय के अनुसार अस्पताल पहुंचें. इससे उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों से समय पर परामर्श और बेहतर इलाज मिल सकेगा. इमरजेंसी और एसएनसीयू की 24 घंटे उपलब्ध सेवा गंभीर मरीजों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मदन कुमार
मदन कुमार प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










