शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : Abhay Kumar Updated At : 12 Sep 2025 7:19 PM
जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के कई गांव में पुलिस ने शराब निर्माण व परिवहन के विरुद्ध छापेमारी की.
बेलहर. जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के कई गांव में पुलिस ने शराब निर्माण व परिवहन के विरुद्ध छापेमारी की. छापामारी के क्रम में केंदुआ झरना गांव से पुलिस ने पांच लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. छापेमारी के क्रम में चमारडूब्बा गांव से पुलिस ने कई संदिग्ध ठिकानों पर शराब बनाने के उपकरण एवं भट्टे को ध्वस्त किया. हालांकि मौके पर शराब बरामद नहीं हुई. वहीं केंदुआ झरना गांव के रामचंद्र हेंब्रम को उसके घर से ही पांच लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आसपास के गांव में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की प्रक्रिया चल रही है. जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करने के लिए छापेमारी की. इस छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर के साथ पुलिस जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










