शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बाराहाट पुलिस ने गुरुवार की रात गश्ती के दौरान कुर्थियाटीकर गांव में छापेमारी कर 10 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की है
पंजवारा. बाराहाट पुलिस ने गुरुवार की रात गश्ती के दौरान कुर्थियाटीकर गांव में छापेमारी कर 10 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की है. पुलिस अवर निरीक्षक परमहंस यादव ने बताया कि सूचना के सत्यापन के लिए पहुंची पुलिस को देखकर एक व्यक्ति हाथ में दो गैलन लेकर भगाने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बलों की मदद से पकड़ लिया गया. तस्कर बाराहाट थाना अंतर्गत कुर्थियाटीकर निवासी गोपाल राय का पुत्र भोला राय (65) को गिरफ्तार. साथ ही तस्कर के पास से मिली शराब को जब्ज कर उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




