जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े छह मामले का हुआ निपटारा

जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े छह मामले का हुआ निपटारा
अमरपुर. अंचल कार्यालय परिसर के मिनी सभागार में शनिवार को जमीन संबंधित विवाद की निपटारे को लेकर सीओ रजनी कुमार व थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के नेतृत्व में जनता दरबार आयोजित हुई. जनता दरबार में पूर्व से निर्गत नोटिस का तामिला कराने आये लोगों के द्वारा दिए गए कागजात का सीओ ने बारिकी से अवलोकन करते हुए सिमरपुर गांव के सुबोद तांती, डुमरामा मोहल्ले की रीना देवी, भदरिया गांव के रमेश तांती, विदनचक के नितेश कुमार, चिरैया गांव की कामो देवी व अमरपुर के आकाश कुमार के मामले का निपटारा किया गया. सीओ ने बताया कि शनिवार को मापी तथा कब्जा से संबंधित छह फरियादियों ने आवेदन दिया है. दोनो पक्षों के द्वारा प्रस्तुत कागजात का अवलोकन करते हुए सभी मामलो का ऑन द स्पॉट निपटारा कर दिया गया है. मौके पर थानाध्यक्ष ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर सप्ताह में दो दिन सोमवार व शुक्रवार को जनता दरबार लगाया जा रहा है. इसमें आमजनों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन किया जाएगा. मौके पर अंचल सीआई राजेश कुमार झा, दलपति अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










