विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का कल होगा भव्य आगाज, अबरखा धर्मशाला में जिला प्रभारी मंत्री करेंगे उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
फोटो -  अबरखा में तैयार उद्घाटन स्थल | Prabhat Khabar Network

अबरखा में तैयार उद्घाटन स्थल. | Prabhat Khabar Network

Shravani Mela 2026 : बांका में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का शुभारंभ कल होगा. प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल अबरखा में मेले का भव्य उद्घाटन करेंगे. प्रशासन ने तैयारियां पूरी कीं.

विज्ञापन

Shravani Mela 2026 : बांका जिले में आस्था और भक्ति के महापर्व श्रावणी मेला-2026 का शुभारंभ गुरुवार 30 जुलाई को होगा. पहली बार मेले का उद्घाटन बेलहर के धौरी की जगह कटोरिया प्रखंड के अबरखा धर्मशाला परिसर में आयोजित किया जा रहा है. दोपहर 12:30 बजे होने वाले उद्घाटन समारोह में सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह बांका के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

उद्घाटन समारोह को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, बिजली, स्वच्छता और कानून-व्यवस्था सहित सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं. समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आम लोगों की भागीदारी को देखते हुए विशेष प्रबंध किए गए हैं.

कई मंत्री और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल

समारोह में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री संजय कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि रहेंगे. इसके अलावा बांका सांसद गिरधारी यादव, बांका विधायक राम नारायण मंडल, अमरपुर विधायक जयंत राज, बेलहर विधायक मनोज यादव, धोरैया विधायक मनीष कुमार और कटोरिया विधायक पुरन लाल टुड्डु भी उद्घाटन समारोह में मौजूद रहेंगे. विधान परिषद सदस्य एनके यादव, संजीव कुमार सिंह और विजय कुमार सिंह भी कार्यक्रम में भाग लेंगे.

पहली बार बदला गया उद्घाटन स्थल

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के इतिहास में पहली बार उद्घाटन स्थल बदला गया है. अब तक मेले का उद्घाटन बेलहर प्रखंड के धौरी में होता रहा है, लेकिन इस वर्ष प्रशासन ने कटोरिया के अबरखा धर्मशाला परिसर को उद्घाटन स्थल के रूप में चयनित किया है. यहां भव्य पंडाल, आकर्षक थीम आधारित प्रवेश द्वार और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष सजावट की गई है.

श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार प्रशासन

जिला प्रशासन का कहना है कि श्रावणी मेला-2026 को सुरक्षित, व्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है. प्रशासन का लक्ष्य है कि बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले लाखों कांवरियों को बांका जिले में बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित वातावरण और उत्कृष्ट सेवा का अनुभव मिले.


विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन