गुरु पूर्णिमा पर शिवालयों में गूंजी शिव-चर्चा, भजन, आरती व गुरु वंदना से कटोरिया में बना भक्तिमय वातावरण

Updated:
विज्ञापन
शिव चर्चा में शामिल महिला श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

शिव चर्चा में शामिल महिला श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

Guru Purnima Shiv Charcha : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कटोरिया के विभिन्न शिवालयों में शिव-चर्चा और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

विज्ञापन

Guru Purnima Shiv Charcha : आषाढ़ पूर्णिमा अर्थात गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार को कटोरिया एवं आसपास के विभिन्न शिवालयों में महिला शिव बहनों ने श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ शिव-चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया. भगवान भोलेनाथ के जयघोष, भजन और स्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि, परिवार की मंगलकामना और विश्व कल्याण की प्रार्थना की.

शिव महिमा और भजनों से गूंजे मंदिर

कार्यक्रम की शुरुआत शिव-पार्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. इसके बाद शिव महिमा, शिव कथा, भजन, स्तुति और आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन हुआ. महिला श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भगवान शिव का गुणगान करते हुए "हर-हर महादेव" के जयघोष लगाए. कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

कटोरिया बाजार के बांका रोड स्थित आइडियल होली मिशन आवासीय विद्यालय के समीप शिवालय में आयोजित शिव-चर्चा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, अनुशासन और आध्यात्मिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव बहन सुनीता बरनवाल, रिंकी देवी, सीता देवी, पम्मी देवी, नूतन देवी, शिवा कुमारी, अर्चना देवी, सावित्री देवी, प्रतिभा देवी और शकुंतला देवी सहित अन्य महिला श्रद्धालुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई.

कई मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन

इसके अलावा कठौन स्थित शिव मंदिर, कांवरिया धर्मशाला परिसर स्थित बाबा कामेश्वर धाम तथा थाना रोड स्थित ठाकुरबाड़ी में भी श्रद्धापूर्वक शिव-चर्चा का आयोजन किया गया. सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु एवं भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की.

प्रेम और आध्यात्मिक चेतना का लिया संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं ने समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का संकल्प लिया. गुरु पूर्णिमा पर आयोजित इन धार्मिक कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र को भक्ति और शिवमय वातावरण से सराबोर कर दिया.


विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन