कांवरिया पथ पर पहली बार बन रहे भव्य सेल्फी प्वाइंट, कैलाश पर्वत और अमरनाथ गुफा बनेंगे आकर्षण

Updated:
विज्ञापन
कैलाश पर्वत थीम पर बन रहा सेल्फी प्वाइंट | Prabhat Khabar Network

कैलाश पर्वत थीम पर बन रहा सेल्फी प्वाइंट | Prabhat Khabar Network

Shravani Mela 2026 : श्रावणी मेला 2026 में कांवरिया पथ पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं. श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ की झांकियों के साथ अपनी यात्रा को यादगार बना सकेंगे.

विज्ञापन

Shravani Mela 2026 : इस वर्ष श्रावणी मेला में कांवरिया पथ श्रद्धा और आधुनिक प्रस्तुति का अनूठा संगम बनेगा. जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को यादगार अनुभव देने के लिए विभिन्न स्थानों पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट विकसित किए हैं. इन स्थानों पर शिवभक्त अपनी यात्रा की तस्वीरें और वीडियो बनाकर इस धार्मिक सफर को हमेशा के लिए यादगार बना सकेंगे.

टेंट सिटी के प्रवेश द्वार बनेंगे आकर्षण का केंद्र

दसपैसिया, अबरखा, कोल्हुआ और गोडियारी सहित विभिन्न स्थानों पर बनाई जा रही टेंट सिटी के प्रवेश द्वारों को विशेष रूप से सेल्फी प्वाइंट के रूप में सजाया गया है. यहां भगवान शिव, डमरू, त्रिशूल, नंदी और अन्य धार्मिक प्रतीकों पर आधारित भव्य सजावट श्रद्धालुओं का स्वागत करेगी. इन आकर्षक स्थलों पर बड़ी संख्या में कांवरियों के पहुंचने की संभावना है.

कैलाश पर्वत और अमरनाथ गुफा की झांकी होगी सबसे खास

कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर जमुआ मोड़ स्थित दरभाषण नदी के निर्माणाधीन पुल के नीचे पहली बार विशेष सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है. यहां कैलाश पर्वत पर ध्यानमग्न भगवान शिव की भव्य प्रतिकृति और अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक बर्फ से बने शिवलिंग की मनोहारी झांकी तैयार की गई है. यह स्थल श्रावणी मेला-2026 का सबसे बड़ा आकर्षण बनने की उम्मीद है.

श्रद्धालुओं की यादों में बस जाएगी बाबा की यात्रा

जिला प्रशासन सभी सेल्फी प्वाइंट को अंतिम रूप देने में जुटा है, ताकि मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी हो जाएं. प्रशासन का उद्देश्य है कि कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ आधुनिक और यादगार अनुभव भी मिले. यहां ली गई तस्वीरें और वीडियो बाबा बैद्यनाथ की यात्रा की अविस्मरणीय स्मृतियां बनेंगी.

धार्मिक पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

प्रशासन का मानना है कि इन आकर्षक सेल्फी जोन से श्रद्धालुओं में उत्साह बढ़ेगा और श्रावणी मेला की भव्यता भी नए रूप में सामने आएगी. इससे न केवल कांवरियों को बेहतर अनुभव मिलेगा, बल्कि धार्मिक पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी. आस्था, संस्कृति और आधुनिक प्रस्तुति का यह संगम श्रावणी मेला-2026 को पहले से अधिक विशेष और यादगार बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.


विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन