मालबथान में सिपाही प्रशिक्षण केंद्र : पटना से पहुंचे डीआइजी ट्रेनिंग ने 100 एकड़ भूमि का किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
आवंटित भूमि का जायजा लेते अधिकारी.

आवंटित भूमि का जायजा लेते अधिकारी.

Banka Police Training Center : बांका के कटोरिया में सिपाही प्रशिक्षण केंद्र के लिए आवंटित 100 एकड़ भूमि का डीआईजी ट्रेनिंग ने जायजा लिया. जल्द ही सीमांकन और निर्माण कार्य शुरू होगा.

विज्ञापन

Banka Police Training Center : बसमत्ता पंचायत के मालबथान गांव में करीब 100 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित सिपाही प्रशिक्षण केंद्र को लेकर लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था. अब इस परियोजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया तेज हो गई है. बिहार सरकार करीब एक वर्ष पहले ही इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर चुकी है. अब सीमांकन के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना बढ़ गई है.

डीआईजी ट्रेनिंग ने किया स्थल निरीक्षण

मंगलवार को पटना से पहुंचे डीआईजी ट्रेनिंग ने प्रस्तावित प्रशिक्षण केंद्र की भूमि का निरीक्षण किया. उन्होंने सीमांकन की तैयारियों का जायजा लिया और निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अधिकारियों के अनुसार सीमांकन पूरा होने के बाद सबसे पहले चारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा, जिसके बाद अन्य निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से शुरू होंगे.

सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक

स्थल निरीक्षण के बाद डीआईजी ट्रेनिंग ने बांका सर्किट हाउस में डीसीएलआर, कटोरिया अंचल अधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में भूमि की वर्तमान स्थिति, सीमांकन की प्रक्रिया और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई. परियोजना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रशासनिक पहलुओं की भी समीक्षा की गई.

कटोरिया में विकास की नई तस्वीर उभरेगी

स्थानीय लोगों का मानना है कि सिपाही प्रशिक्षण केंद्र बनने से कटोरिया क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी. इससे पहले डिग्री कॉलेज और बड़वासिनी में 50 एकड़ में प्रस्तावित बीएमपी केंद्र जैसी परियोजनाएं भी क्षेत्र की तस्वीर बदलने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं. इन योजनाओं से शिक्षा, सुरक्षा और आधारभूत संरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा

प्रस्तावित सिपाही प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है. निर्माण कार्य के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में व्यापार, परिवहन और अन्य सेवाओं का भी विस्तार होगा. प्रशासन का मानना है कि यह परियोजना न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि कटोरिया और आसपास के इलाके के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. निरीक्षण के दौरान डीसीएलआर मनीष कुमार, कटोरिया अंचल अधिकारी दिव्य प्रकाश, डीएसपी मुख्यालय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे.


विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन