सात माह से पीडीएस दुकानदारों को नहीं मिली मार्जिन मनी, आर्थिक संकट
Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :22 Jan 2026 8:42 PM (IST)
विज्ञापन

जिले के पीडीएस दुकानदारों को विगत सात महीने से मार्जिन मनी नहीं मिलने की वजह से दुकानदार परेशान हैं
विज्ञापन
बांका
. जिले के पीडीएस दुकानदारों को विगत सात महीने से मार्जिन मनी नहीं मिलने की वजह से दुकानदार परेशान हैं. इसको लेकर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने बताया कि मामले में राज्य खाद्य आयोग से इस दिशा में ठोस पहल की मांग की गयी है. कहा कि जिले के पीडीएस दुकानदारों को विगत सात माह से मार्जिन मनी नहीं का भुगतान नहीं किया गया है. जिसकी वजह से पीडीएस दुकानदारों के बीच आर्थिक परेशानियां हो रही है. वहीं आवंटन में त्रुटि रहने की वजह से पीडीएस दुकानदारों को खाद्यान्न वितरण में समस्या होती है और लाभुक भी परेशान रहते हैं. इन सभी समस्याओं को लेकर राज्य खाद्य आयोग से पहल की मांग की गयी है. उधर, मामले में एसएफसी के जिला प्रबंधक परहान अख्तर ने बताया कि मार्जिन मनी को लेकर विभागीय स्तर पर आवंटन की मांग की गयी है. जैसे ही आवंटन प्राप्त होता है. पीडीएस दुकानदारों को मार्जिन मनी भुगतान किया जायेगा. वहीं खाद्यान्न आवंटन मामले में भी विभागीय स्तर से पहल की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




