शिव गुरु परिचर्चा से माहौल हुआ भक्तिमय

Updated:
विज्ञापन
शिव गुरु परिचर्चा से माहौल हुआ भक्तिमय

प्रखंड के बद्रीनाथ धाम स्थित कुटिया परिसर में एक दिवसीय शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया

विज्ञापन

बांका /रजौन.

प्रखंड के बद्रीनाथ धाम स्थित कुटिया परिसर में एक दिवसीय शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ रूप गुरु बहन ने हर हर भोला भजन के माध्यम से किया. शिव शिष्य सह प्रखंड के धौनी निवासी सीताराम ने कहा कि भगवान शिव अविनाशी है वह कण कण में वास करने वाले है. अगर हम भगवान शिव को ही तन मन से अपना बना ले तो संसार में किसी के सहारे की जरूरत नहीं होगी. उन्होंने कहा कि हर हर तो है ही घर घर की जरूरत है. वहीं वक्ताओं ने कहा कि शिव शिष्य साहब हरिद्रानंद जी ने वर्ष 1974 में शिव को अपना गुरु मानते हुए सभी को उनके स्वरूप से जोड़ने की मुहिम चला रहे हैं. कार्यक्रम में मीना कुमारी, राजकुमारी, रिंकु देवी, सिन्धु देवी, अशोक रजक, बांके बिहारी, रीता देवी, ललिता देवी, चंदा देवी, कृष्णदेव, महेश सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Dhiraj Kumar

लेखक के बारे में

By Dhiraj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन