मुहर्रम को लेकर अलर्ट मोड में बांका पुलिस-प्रशासन, कटोरिया और चांदन में किया फ्लैग मार्च

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

सुईया में फ्लैग मार्च करती पुलिस टीम.

Security Alert: मुहर्रम पर्व से पहले कटोरिया और चांदन क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. फ्लैग मार्च के जरिए लोगों से शांति, भाईचारा और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई है.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Security Alert: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कटोरिया और चांदन प्रखंड क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र की निगरानी की जा रही है. संवेदनशील स्थलों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है, जबकि पुलिस बल की तैनाती भी बढ़ा दी गई है.

एसडीपीओ खुद कर रहे सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग

बेलहर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ डॉ. रवींद्र मोहन प्रसाद स्वयं क्षेत्र के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों की विधि-व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. उन्होंने संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व के दौरान हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने को कहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके.

फ्लैग मार्च के जरिये दिया शांति और भाईचारे का संदेश

इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने बाजारों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी फ्लैग मार्च किया. इस दौरान लोगों से आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए मुहर्रम मनाने की अपील की गई.

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान अफवाह फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने अथवा माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Security Alert: सुईया बाजार में भी निकला फ्लैग मार्च

सुईया थाना क्षेत्र में एसडीपीओ डॉ. रवींद्र मोहन प्रसाद और थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा के संयुक्त नेतृत्व में सुईया बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया.

इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की.

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील

पुलिस-प्रशासन ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त तथा निगरानी जारी रहेगी.

ये भी पढ़े : पंजवारा में बालू माफियाओं ने निगला चीर नदी का तटबंध, कचमचिया पातर टोला पर विस्थापन का संकट गहराया

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन