भयहरण स्थान से मंदार तक गूंजा भक्ति का स्वर, पंचमुखी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना
मंदार के पापहारिणी सरोवर में अवस्थित अष्टकमल मंदिर.
Aaj Ka Darshan: सुबह 5 बजे मंदिरों के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भयहरण स्थान से लेकर मंदार मधुसुदन मंदिर तक पूरे दिन भक्ति, आरती और पंचामृत स्नान से वातावरण भक्तिमय बना रहा.
बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट
Aaj Ka Darshan: शहर के भयहरण स्थान, बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर, जगतपुर स्थित ठाकुरबाड़ी सहित अन्य मंदिरों में सुबह विशेष पूजा-अर्चना की गई. श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट सुबह 5 बजे ही खोल दिए गए थे, जिसके बाद से ही भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी.
मंदार मधुसुदन मंदिर में विधिवत विशेष पूजा
मंदार स्थित मंदार मधुसुदन मंदिर में भगवान की विशेष पूजा-अर्चना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की गई. पूरे दिन मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम जारी रहा और श्रद्धालु दर्शन के लिए आते रहे.
अष्टकमल मंदिर में पंचामृत स्नान और भव्य आरती
मंदार स्थित अष्टकमल मंदिर में सुबह 7:30 बजे पुजारी बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा एवं लक्ष्मण झा द्वारा भगवान का पंचामृत से स्नान कराया गया. इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना की गई. दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया गया, जबकि शाम 6 बजे श्रृंगार पूजा और भव्य आरती का आयोजन होगा.
Aaj Ka Darshan: शंख, घंटी की ध्वनि से बना भक्ति का माहौल
मंदिरों में दिनभर शंख, घंटी और आरती की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय बना रहा. श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.धार्मिक आयोजनों के चलते पूरे क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










