आज सुबह 10:30 बजे टाउन हॉल में प्रभात खबर बांका के मेधावी छात्र-छात्राओं को करेगा सम्मानित

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

शहर स्थित टाउन हॉल में तैयार प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का मंच.

Banka Topper Felicitation: बांका के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन खास है. सुबह 10:30 बजे टाउन हॉल में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के टॉपर्स को सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट

Banka Topper Felicitation: जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए आज का दिन खास होने वाला है. प्रभात खबर हिन्दी दैनिक के तत्वावधान में आज सुबह 10:30 बजे शहर के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन (टाउन हॉल) में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जायेगा. इस समारोह में बांका के डीएम, एसपी, जनप्रतिनिधि व शिक्षाविद् मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे. कार्यक्रम को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है.

मेधावियों को मिलेगा सम्मान, मंच साझा करेंगे बड़े अधिकारी

प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञ, समाजसेवी और कई गणमान्य लोग शामिल होंगे. समारोह के दौरान सभी सफल और मेधावी विद्यार्थियों को प्रभात खबर की ओर से मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. साथ ही छात्रों को वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिलेगा.

Banka Topper Felicitation: सम्मान के साथ करियर काउंसिलिंग का भी मिलेगा लाभ

यह आयोजन केवल सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा. कार्यक्रम में मौजूद शिक्षाविद और विशेषज्ञ विद्यार्थियों को करियर चयन, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव देंगे. छात्रों को अपने अनुभव साझा करने और सफल लोगों से प्रेरणा लेने का अवसर भी प्राप्त होगा. आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य के लिए सही दिशा प्रदान करना है.

कार्यक्रम स्थल पर ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन शुरू

प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आज सुबह 8 बजे से कार्यक्रम स्थल पर ही ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण शुरू है. प्रभात खबर की ओर से सभी पात्र छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील की गयी है.

पंजीकरण के लिए यह दस्तावेज लाना होगा जरूरी

रजिस्ट्रेशन के दौरान विद्यार्थियों को अपने अंकपत्र (मार्कशीट) की छायाप्रति साथ लानी होगी. बिना अंकपत्र की प्रति के पंजीकरण में परेशानी हो सकती है. इसलिए छात्र-छात्राएं आवश्यक दस्तावेज के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें.

जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

प्रतिभा सम्मान समारोह से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं और अभिभावक प्रभात खबर के प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं।

मदन कुमार – 7250397210

नवनीत कुमार – 7870823600

चंदन कुमार – 8969009007

यह समारोह जिले के मेधावी विद्यार्थियों के लिए सम्मान, प्रेरणा और भविष्य की नयी संभावनाओं का मंच बनने जा रहा है.

ये भी पढ़े : बांका में 40 डिग्री पहुंचा पारा, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, जानें कब होगी बारिश

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन