सदर अस्पताल में ओपीडी एवं ब्लड सेंटर रहा बंद, इमरजेंसी सेवा 24 घंटा रहा चालू

Updated:
विज्ञापन

सदर अस्पताल में रविवार को मरीजों के लिए ओपीडी सेवा व ब्लड सेंटर बंद रहा. हालांकि अस्पताल में आपातकालीन सेवा 24 घंटा के लिए चालू रहा विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी डयूटी पर मौजूद रहे.

विज्ञापन

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट :

सदर अस्पताल में रविवार को मरीजों के लिए ओपीडी सेवा व ब्लड सेंटर बंद रहा. हालांकि अस्पताल में आपातकालीन सेवा 24 घंटा के लिए चालू रहा विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी डयूटी पर मौजूद रहे. अस्पताल प्रबंधन ने मरीजों की समुचित इलाज के लिए सभी वार्डों में ए ग्रेड नर्स की तैनाती की गयी है. इमरजेंसी डयूटी में अलग-अलग पालियों में तीन चिकित्सक मौजूद रहे. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ उस्मान गनी, दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक डॉ संजीव कुमार एवं रात 8 बजे से सोमवार की सुबह 8 बजे तक डॉ रविकांत अपनी डयूटी पर मौजूद रहे.

आज

की ओपीडी

सदर अस्पताल बांका में रविवार को ओपीडी बंद रहा. इमरजेंसी सेवा में डॉ उस्मान गनी, डॉ संजीव कुमार व डॉ रविकांत डयूटी पर मौजूद रहे. वहीं महिला चिकित्सक में डॉ अमृता प्रीतम, एसएनसीयू में डॉ बालकृष्ण चौधरी व डॉ रविकांत, एनेसथेसिया में डॉ कुमार सौरभ अपनी डयूटी पर तैनात दिखे. वहीं अस्पताल में मरीजों की देखरेख के लिए ऑन कॉल डयूटी पर चिकित्सक मौजूद रहेंगे. सभी वार्डो में जीएनएम की प्रतिनियुक्ति पूर्वरत रही. जबकि प्रसव कक्ष में महिला चिकित्सक की डयूटी शिफ्टों में रही.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन