Road Accident: देर रात एक साथ बारात जा रहे थे साला-बहनोई, तेज रफ्तार ट्रक ने ले ली जान

Road Accident: बिहार के बांका जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां बारात में शामिल होने के लिए एक साथ जा रहे साला-बहनोई की तेज रफ्तार ट्रक ने जान ले ली. इस घटना के बाद खुशी का माहौल गमगीन हो गया. परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई.
Road Accident: बांका जिले को कटोरिया थाना अंतर्गत एक दर्दनाक घटना घटी. दरअसल, कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित आर पत्थर मोड़ पर गुरूवार की देर रात करीब एक बजे अज्ञात ट्रक से कुचलकर बाइक सवार साला और बहनोई की मौत हो गई. घटना को लेकर पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
मृतकों की हुई पहचान
मृतकों की पहचान कटोरिया थाना क्षेत्र के राधानगर गांव निवासी उदय तांती के 27 वर्षीय बेटे रंजीत कुमार तांती और चांदन थाना क्षेत्र के बिरनियां गांव निवासी कैलू तांती के 21 वर्षीय बेटे अंशु कुमार के रूप में हुई है. दोनों बाइक से तसरिया गांव से आमावरण सिंघो तांती के बेटे की बारात जा रहे थे. इसी क्रम में आरपत्थर मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक से बाइक की सीधी टक्कर हो गई.
परिजनों के बीच मचा कोहराम
इध घटना में बिरनियां गांव निवासी अंशु कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि गंभीर रूप से जख्मी रंजीत तांती को थाना की गश्ती दल द्वारा रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे देवघर रेफर किया गया. देवघर पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक रंजीत का देवघर में पोस्टमार्टम हुआ. जबकि उसके मृत चचेरा साला अंशु का पोस्टमार्टम बांका में हुआ. पोस्टमार्टम के बाद घर पर शव पहुंचने के साथ ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया.
Also Read: Road Accident: दोंगे की रस्म पूरी करते ही उजड़ा सुहाग, ससुराल पहुंचने से पहले हुई विधवाhttps://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/gopalganj/road-accident-supreme-court-lawyer-dies-in-road-accident-in-gopalganj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










