राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लिया लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अमरपुर प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया
विज्ञापन
अमरपुर
. राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अमरपुर प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने व लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प दिलाया. प्रखंड कार्यालय अमरपुर, थाना व सभी बीएलओ अपने कार्य क्षेत्र में तथा बीडीओ प्रतीक राज के नेतृत्व में प्रखंड कर्मियोंए व अधिकारियों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया. इसके अलावा आदर्श मध्य विद्यालय सहित अन्य संस्थानों में बीएलओ व कर्मचारियों ने भी मतदाता जागरूकता को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया. मौके पर बीडीओ प्रतीक राज ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे सशक्त माध्यम है. प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, तभी एक मजबूत और जिम्मेदार लोकतंत्र का निर्माण होगा, जबकि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराया जाय. आम जनता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










