शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम जरुरी-जयंत राज

Updated:
विज्ञापन
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम जरुरी-जयंत राज

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम जरुरी-जयंत राज

विज्ञापन

अमरपुर विधायक जयंत राज ने रविवार को शहर के गोला चौक के समीप फिटनेस वर्ल्ड जिम का उदघाटन फीता व केक काटकर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि आज के भागदौड़ की जिंदगी में शारीरिक व मानसिक स्वस्थ्य के लिए नियमित व्यायाम करना बेहद जरुरी है. लोगों तथा युवा वर्गों से अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम जरूर करें. जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है. एनडीए की सरकार में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है. पूर्व मंत्री अपने काफिले के साथ शहर के स्वर्ण व्यवसाई प्रकाश पोद्दार के आकस्मिक निधन पर उनके आवास पर पहुंच कर शोक संलिप्त परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त किया. दिवंगत पोद्दार प्रतिभा के धनी व्यक्ति थे तथा समाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे. उनकी कमी को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता है. युवा समाजसेवी प्रशांत कापरी, शिव प्रसाद मंडल, पंकज महतो, पंकज दास, प्रदीप कुमार, अशोक साह, प्रकाश चौधरी, सुदीन कापरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, अरूण राय, सीताराम पंजियारा, गणेशलाल दास, राहुल कुमार भगत, सौरभ भगत, राकेश कुमार, मणिकांत साह, अंशु सिंह, रोहित कुमार समेत एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन