मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ दुकानों में छापेमारी, एक गिरफ्तार

मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ दुकानों में छापेमारी, एक गिरफ्तार
अमरपुर. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के नेतृत्व में सोमवार की शाम शहर में मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ के लिए बड़े पैमाने पर छापेमारी की गयी. इस दौरान शहर के बस स्टैंड के समीप चाय दुकान, पान की गुमटी से गांजा भरी सिगरेट, इंजेक्शन, फॉर्टवीन, प्रतिबंधित कॉरेक्स सीरप आदि मादक पदार्थ बरामद किया गया. शहर के बुच्ची मोड़ के पास एक चाय की दुकान से गांजा से भरी सिगरेट बरामद की गई व दुकानदार को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया. छापेमारी के दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर फरार हो गये. पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिये गये दुकानदार से पूछताछ की जा रही है. छापेमारी टीम में दारोगा राहुल कुमार सहित कई पुलिस बल शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










