नगर पंचायत का प्रवेश द्वार झुकने से गुणवत्ता पर सवाल

Updated at : 18 Mar 2026 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
नगर पंचायत का प्रवेश द्वार झुकने से गुणवत्ता पर सवाल

??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

नगर पंचायत का प्रवेश द्वार झुकने से गुणवत्ता पर सवाल

विज्ञापन

तीन महीने में भव्य ढांचा हुआ जर्जर, प्रशासन ने शुरू किया मरम्मत कार्य

बौंसी. नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गये हैं. बौंसी-हंसडीहा नेशनल हाईवे के गुड़िया मोड़ के समीप नगर पंचायत द्वारा बनवाया गया भव्य प्रवेश द्वार महज हल्की हवा भी नहीं झेल सका व दो दिन पहले आये झोंकों में बुरी तरह झुक गया. इस घटना ने निर्माण कार्य में लापरवाही और संभावित भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस प्रवेश द्वार के निर्माण में शुरुआत से ही गुणवत्ता की अनदेखी की गयी थी. करीब छह लाख रुपये की लागत से बने इस ढांचे को बने अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन इसकी हालत जर्जर हो चुकी है. लोगों का कहना है कि घटिया सामग्री और लापरवाह निर्माण के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई. फाउंडेशन को जितनी गहराई तक देना था, वह नहीं दिया गया. मामले को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष की पूर्व प्रत्याशी पूजा अग्रवाल ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि नगर पंचायत के अधिकांश विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहे हैं और यह प्रवेश द्वार उसी का ताजा उदाहरण है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह प्रवेश द्वार एक व्यस्त मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं. ऐसे में इसके झुकने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रवेश द्वार की जांच कर उचित कार्रवाई की जाये, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके. जानकारी मिलने पर नगर अध्यक्ष कोमल भारती ने बताया कि मरम्मत करने वाली टीम आ गयी है. झुके हुए प्रवेश द्वार को दोबारा खड़ा किया जायेगा. साथ ही नगर पंचायत में लगाये गये अन्य प्रवेश द्वार को भी फिर से दुरुस्त कर नये सिरे से लगाया जायेगा.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन