देवी महापुराण संगीतमय कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ी आस्था की भीड़

Updated:
विज्ञापन
देवी महापुराण संगीतमय कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ी आस्था की भीड़

देवी महापुराण संगीतमय कथा ज्ञान यज्ञ में उमड़ी आस्था की भीड़

विज्ञापन

आचार्य पाराशर जी महाराज के प्रवचनों व संगीतमय नाटकों ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

बौंसी. कैरी गांव में चल रहे देवी महापुराण संगीतमय कथा ज्ञान यज्ञ में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है. 16 से 22 मार्च तक आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के तीसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ कथा स्थल पर उमड़ पड़ी. सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ इस आयोजन की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद से ही पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है. वृंदावन से पधारे कथावाचक आचार्य पाराशर जी महाराज प्रतिदिन अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रहे हैं. तीसरे दिन आचार्य जी ने मधु-कैटभ प्रसंग की कथा का विस्तार से वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए. कथा के साथ-साथ मंच से प्रस्तुत किए गए संगीतमय नाटकों ने भी लोगों का मन मोह लिया. इस आयोजन का संचालन पंडा समाज द्वारा किया जा रहा है. मुख्य यजमान के रूप में अजय कापरी व पिंकी देवी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. कार्यक्रम की सफलता में मिथिलेश यादव, सुबोध यादव, सीताराम कापड़ी सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान है. वहीं, सहयोगियों के रूप में अमित कुमार, धनेश्वर कापड़ी, धनंजय यादव, पप्पू पंडा, अरविंद यादव, सुभाष बाबा व अभिराम सहित अनेक लोग सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. पूरे आयोजन में भक्ति, संस्कृति व सामूहिक सहयोग की अद्भुत झलक देखने को मिल रही है, जिससे कैरी गांव इन दिनों एक आध्यात्मिक केंद्र बन गया है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन