रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा व ईद भाईचारे के साथ मनाने की अपील

Updated at : 18 Mar 2026 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा व ईद भाईचारे के साथ मनाने की अपील

????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा व ईद भाईचारे के साथ मनाने की अपील

विज्ञापन

पुलिस व प्रशासन ने पर्वों के दौरान शांति, अनुशासन व असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई पर जोर दिया

बौंसी. बौंसी थाना परिसर में रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा व ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा ने की. उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तीनों पर्व आपसी भाईचारे व शांति के साथ मनाएं. किसी भी प्रकार का गलत संदेश फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ऐसे लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें हर अवसर पर थाना बुलाया जाएगा. उनके नाम थाना रजिस्टर में अंकित किए जाएंगे. बैठक में जुलूस निकालने के लिए निर्धारित समय व मार्ग का पालन करने तथा अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेने के निर्देश दिए गए. साथ ही डीजे बजाने पर प्रतिबंध व अश्लील गीतों के प्रसारण पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गयी. इस अवसर पर बीडीओ हर्ष पराशर, इंस्पेक्टर मनीष कुमार व थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने भी लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की. बैठक में नगर कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली कुमारी, अस्पताल प्रबंधक अमित कुमार, जदयू जिला प्रवक्ता द्वारिका मिश्रा, व्यवसायी कल्याण समिति अध्यक्ष राजू सिंह, थाना मैनेजर आयुष कुमार, प्रदीप घोष, अयूब खान, पप्पु यादव, रोनू सिंह, मोहमद फकरुद्दीन, लाल मोहन यादव, उत्तम कुमार, मोहम्मद गब्बर, अजय साह, श्रीकांत यादव, विनीत पंजियारा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन