कस्तूरबा दिवस पर निकली प्रभात-फेरी, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 11 Apr 2026 8:57 PM

विज्ञापन

आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कटोरिया टाइप-थ्री में कस्तूरबा दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

स्वागत गान, भाषण, डांस, पेंटिंग, रंगोली, जिलेबी रेस आदि का हुआ आयोजन

कटोरिया. कटोरिया बाजार के थाना रोड स्थित आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कटोरिया टाइप-थ्री में कस्तूरबा दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. इस क्रम में प्रभात-फेरी निकालकर छात्राओं ने नगर भ्रमण करते हुए महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वच्छता व समानता से संबंधित कई महत्वपूर्ण संदेश भी दिए. फिर विद्यालय कैंपस में स्वागत गान, भाषण, डांस,पेंटिंग, रंगोली, जिलेबी रेस, गुल्ली-चम्मच रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ. इस क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि सह बिहार शिक्षा परियोजना बांका के एआरपी मनोहर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया.

मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के साथ मिलकर उनकी पत्नी कस्तूरबा गांधी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी व समर्पित गृहिणी थी. इस क्रम में उन्होंने कस्तूरबा विद्यालय में नामांकित सभी छात्राओं से कठिन मेहनत, लगन व ईमानदारी पूर्वक पढ़ाई करके अपने घर-परिवार, गांव, प्रखंड व राज्य का नाम पूरे देश में रौशन करने की अपील भी की. सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने आदिवासी ग्रुप डांस, एकल नृत्य बालिका शिक्षा आदि विषयों पर आधारित बेहतरीन प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को जागरूक किया. विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागी छात्राओं को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कृत भी किया गया. साथ ही सत्र 2025-26 में इंटर एवं मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाली छात्राओं को भी मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में आदर्श मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रश्मि कुमारी सिंह, वार्डन कनकलता, शिक्षिका नीतू कुमारी, कंचन माला भारती, दीपशिखा, भारती सारिका, ज्योति कुमारी सिंह, लेखापाल सुदीप कुमार गुप्ता के अलावा अन्य सभी कर्मियों ने अहम भूमिका निभायी.

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन