BANKA : आज से 17 मई तक आंधी के साथ बारिश की संभावना
Author Amit kumar sinh
Updated:
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बांका के द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार 13 से 17 मई के दौरान जिले के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं
विज्ञापन
बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट :
जिले में विगत कई दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव देखी जा रही है. दिन भर उमस भरी गर्मी बनी रहती है. सुबह में सूर्य निकलने के साथ ही तापमान में तेजी रहती है, लेकिन दोपहर बाद मौसम अपना रुख बदल लेते है. देर शाम तक जिले के विभिन्न जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश की संभावना बनी रहती है. जिसके बाद मौसम सुहाना हो जाता है. कृषि विज्ञान केंद्र बांका के द्वारा जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार 13 से 17 मई के दौरान जिले के कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. विभाग ने कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा का भी अनुमान जताया है. पूर्वानुमान के मुताबिक इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 70 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने का अनुमान है. वहीं 10 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरबा हवा चलने की संभावना जताई गयी है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










