पूजा व खुशी राज्य स्तरीय वुशु खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित

Updated at : 15 Jun 2024 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
पूजा व खुशी राज्य स्तरीय वुशु खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित

जिला वुशु खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेल भवन में आयोजित हुआ. प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से 112 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

विज्ञापन

बांका. जिला वुशु खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेल भवन में आयोजित हुआ. प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से 112 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. सब जूनियर बालक वर्ग में 20 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल कुमार यादव स्वर्ण पदक, सत्यम कुमार दास रजत पदक, दीपक कुमार यादव व मयंक कुमार मांझी कास्य पदक प्राप्त किया. 24 किलोग्राम भार वर्ग में मनीष कुमार तांती स्वर्ण पदक, प्रिंस कुमार राउत रजत पदक, अजीत कुमार यादव व ऋषि कुमार यादव कास्य पदक प्राप्त किया. 28 किलोग्राम भार वर्ग में शिवा कुमार गोल्ड पदक, आशीष कुमार रजत पदक, करामत अंसारी व निरंजन कुमार कास्य पदक हासिल किया. 32 किलोग्राम भार वर्ग में राजा मंडल स्वर्ण पदक, अंकुश कुमार दास रजत पदक और ऋषभ कुमार मंडल व राजा कुमार रजक ने कास्य पदक पर कब्जा जमाया. 36 किलोग्राम भार वर्ग में दिलखुश कुमार यादव को स्वर्ण पदक मिला. बालिका वर्ग में 20 किलोग्राम भार वर्ग में ज्ञानी कुमारी स्वर्ण पदक प्राप्त की. 24 किलोग्राम भार वर्ग में निशा कुमारी स्वर्ण पदक, नंदनी कुमारी रजत पदक प्राप्त की. 28 किलोग्राम भार वर्ग में परि कुमारी स्वर्ण पदक, आरोही भारती रजत पदक, नेहा कुमारी व अंशु कुमारी कास्य पदक प्राप्त की. 32 किलोग्राम भार वर्ग में नितु कुमारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त की. 36 किलोग्राम भार वर्ग में पूजा कुमारी स्वर्ण पदक व 45 किलोग्राम भार वर्ग में खुशी कुमारी स्वर्ण पदक प्राप्ति कर राज्य स्तरीय वुशु खेल प्रतियोगिता के लिए चुना गया. इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि ब्रजेश कुमार बिहार मुएथाई सचिव, राजीव रंजन, राहुल देवा, तपन दास, कल्याणी देवी, आदर्श रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल शांतिनगर झिरबा बांका के प्रधानाध्यापक चंद्र शेखर कुमार मंडल, जिला वुशु महासचिव विभीषण पंजियारा, वुशु जिलाध्यक्ष ऋषिकेश सिंह, रेफरी हणिप्रित, चितरंजन कुमार, बिट्टू कुमार, ज्ञानदीप मंडल, ऋषिकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुरज कुमार, सहयोगी विकास कुमार, कुश कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन