पुलिस टीम ने 36 रन से जीत दर्ज कर शील्ड पर जमाया कब्जा
Updated at : 25 Feb 2026 8:35 PM (IST)
विज्ञापन

पुलिस सप्ताह के चौथे दिन विश्वम्भरचक गांव स्थित बाबा सोनमन नाथ महादेव मंदिर परिसर के मैदान में बुधवार को पुलिस प्रशासन बनाम मीडिया के बीच क्रिकेट मैच खेला गया.
विज्ञापन
पुलिस सप्ताह के चौथे दिन क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन
अमरपुर. पुलिस सप्ताह के चौथे दिन विश्वम्भरचक गांव स्थित बाबा सोनमन नाथ महादेव मंदिर परिसर के मैदान में बुधवार को पुलिस प्रशासन बनाम मीडिया के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. मीडिया टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए पुलिस टीम को आमंत्रित किया. पुलिस टीम के राजीव मिश्रा की विस्फोटक और नाबाद पारी की बदौलत निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट खोकर 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. राजीव ने 46 गेंदों पर 143 रन का योगदान दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया टीम ने भी संघर्ष पूर्ण पारी खेलते हुए निर्धारित बारह ओवर में 170 रन ही बना पायी. इस प्रकार 36 रनों से पुलिस टीम ने जीत दर्ज कर शील्ड पर अपना कब्जा जमा लिया. पुलिस टीम के राजीव मिश्रा को मैन ऑप द मैच एवं मैन ऑप द सिरीज का पुरस्कार दिया गया. मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विमल कुमार सिंह एवं समाजसेवी पंकज दास सहित अन्य अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया. मैच में अंपायर की भूमिका दारोगा सतीश कुमार सिंह, कांमेन्ट्री की जिम्मेदारी भावी जिला परिषद प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार शास्त्री उर्फ धीरू यादव व सोनू पटेल एवं स्कोरर की भूमिका में सौरभ कुमार मौजूद थे. इस मौके पर विशनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सूर्यदेव सिंह, मुखिया सुभाष दास, प्रशांत मंडल, नारायण दास समेत बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




