धोरैया में जनगणना को लेकर प्रशिक्षण शुरू, बीडीओ ने लिया जायजा

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :13 Apr 2026 11:24 PM (IST)
विज्ञापन
धोरैया में जनगणना को लेकर प्रशिक्षण शुरू, बीडीओ ने लिया जायजा

स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन, ट्राइसम भवन और उच्च विद्यालय धोरैया में सोमवार को विधिवत रूप से जनगणना कार्य का प्रशिक्षण प्रारंभ हु

विज्ञापन

धोरैया. स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन, ट्राइसम भवन और उच्च विद्यालय धोरैया में सोमवार को विधिवत रूप से जनगणना कार्य का प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ. प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार ने कार्यक्रम की शुरुआत की. बीडीओ ने बताया कि यह प्रशिक्षण कुल तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है. प्रथम चरण 13 से 16 मई, द्वितीय 17 से 19 मई और तृतीय चरण 20 से 22 मई तक चलेगा. इस दौरान 47 लोगों के बैच को दो मास्टर ट्रेनरों द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के अंत में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की परीक्षा भी ली जायेगी ताकि कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके. विदित हो कि जनगणना का प्रथम चरण 2 मई से 31 मई तक चलेगा, जिसमें मुख्य रूप से संबंधित प्रगणक क्षेत्रों में मकान सूचीकरण का कार्य किया जाना है. बीडीओ ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रव्यापी महत्वपूर्ण कार्य है. सभी प्रगणक और पर्यवेक्षक प्रशिक्षण को गंभीरता से लें यदि कोई संशय हो, तो प्रशिक्षकों से तुरंत उसका निदान प्राप्त करें. निरीक्षण के दौरान बीडीओ के साथ बीपीआरओ अनुपम अनुराग भी मौजूद रहे और उन्होंने भी प्रगणकों को तकनीकी बारीकियों की जानकारी दी.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन