पीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में पौकरी की शानदार जीत, बसबिट्टा को 140 रनों से हराया

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :13 Apr 2026 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
पीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में पौकरी की शानदार जीत, बसबिट्टा को 140 रनों से हराया

पीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में पौकरी की शानदार जीत

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के गढ़ी मोहनपुर स्थित आईटीआई खेल मैदान पर पीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत उद्घाटन मैच पौकरी बनाम बसबिट्टा गांव के बीच खेला गया. इसमें पौकरी की टीम ने 140 रनों से शानदार जीत दर्ज की. निर्धारित 12 ओवर के मैच में बसबिट्टा टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पौकरी की टीम ने 12 ओवर में सात विकेट खोकर 229 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बसबिट्टा की टीम मात्र 89 रनों पर सिमट गई. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के आशुतोष कुमार को दिया गया. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 रन बनाए और साथ ही तीन विकेट भी लिए. मैच के निर्णायक भोलू और ऋषभ थे, जबकि स्कोरर की भूमिका सागर ने निभाई. इससे पहले टूर्नामेंट का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य (पश्चिमी क्षेत्र) प्रीतम कुमार साह एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन