बकरीद के पूर्व पुलिस कर्मियों ने किया फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन
बकरीद के पूर्व पुलिस कर्मियों ने किया फ्लैग मार्च

थाना क्षेत्र में बकरीद पर्व से पहले पुलिस ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च किया.

विज्ञापन

बौंसी. थाना क्षेत्र में बकरीद पर्व से पहले पुलिस ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च किया. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च थाना प्रांगण से शुरू होकर बौंसी बाजार के मुख्य चौक, गांधी चौक, बंशीपुर सहित विभिन्न जगहों में फ्लैग मार्च किया. जिस रास्ते से पुलिसकर्मी गये थे, उसी रास्ते से वापस थाना लौटे. थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में लोग बकरीद पर्व मनायें, उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस हर कदम पर मुस्तैद है. उन्होंने बताया कि जहां-जहां बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी, पुलिस की टीम हर जगह मौजूद रहेगी. फ्लैग मार्च में थाना के अवर निरीक्षक रोशन रजक, हरे राम सिंह, राकेश रंजन के साथ पुलिस के जवान शामिल थे. लोगों से मिलजुल कर बकरीद पर्व मनाने की अपील भी की गयी. साथ ही लोगों से अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन