बांका कोर्ट परिसर से चकमा देकर फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस कर रही छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
बांका कोर्ट परिसर से चकमा देकर फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस कर रही छापेमारी

फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस कर रही छापेमारी

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई उस समय सवालों के घेरे में आ गयी, जब चोरी के ट्रैक्टर के साथ पकड़ा गया एक शातिर चोर कोर्ट परिसर से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. यह सनसनीखेज घटना उस वक्त घटी जब शंभुगंज पुलिस दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेजने के लिये न्यायालय में पेश करने बाद ले जा रही थी. फरार कैदी की पहचान पौकरी गांव निवासी दिलखुश कुमार उर्फ भोला के रूप में हुआ हैं. जानकारी के अनुसार क्षेत्र के अठमनिया गांव निवासी सुमन कुमार और पौकरी गांव के दिलखुश कुमार उर्फ भोला को पुलिस ने चोरी की एक महिंद्रा ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया था. जहां दोनों आरोपी एक अन्य चोर की मदद से भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र से महिंद्रा ट्रैक्टर चोरी कर शंभुगंज क्षेत्र में उसे बेचने की फिराक में था. जिसकी जानकारी पुनि सह थानाध्यक्ष बबलू कुमार को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को चोरी की ट्रैक्टर के साथ दबोच लिया था. जिसके बाद पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में बांका ले जाया गया था. इसी दौरान बांका न्यायालय में पेशी के बाद पुलिस कस्टडी में दोनों आरोपियों को कोर्ट परिसर के पास नाश्ते की एक दुकान पर ले जाया गया. इसी बीच मौका पाकर दिलखुश कुमार उर्फ भोला ने किसी तरह अपने हाथ की हथकड़ी खोली और पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने की भरपूर कोशिश की और कुछ दूरी तक खदेड़ा भी, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. कैदी के फरार होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गयी, जिसके बाद जिले में नाकाबंदी कर दी गयी. विदित हो कि पिछले वर्ष भी शंभुगंज थाना परिसर से एक धान चोरी करते पकड़े गये चोर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. हालांकि तीन दिनों के अंदर उस चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. शंभुगंज पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य थानों की पुलिस भी फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन