निरोधात्मक कार्रवाई में लोगों से भरवाया गया बंध-पत्र

Updated at : 31 Jan 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
निरोधात्मक कार्रवाई में लोगों से भरवाया गया बंध-पत्र

निरोधात्मक कार्रवाई में लोगों से भरवाया गया बंध-पत्र

विज्ञापन

चांदन. सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर डीएम के निर्देश पर थाना क्षेत्र के चिह्नित लोगों के खिलाफ की गयी 107 की निरोधात्मक कार्रवाई के मामले में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी द्वारा शुक्रवार को चांदन थाना परिसर में बंध पत्र भरवाया गया. विदित हो कि सरस्वती पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु कुल 40 व्यक्तियों पर धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. जिसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी बिंदु रानी व थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार की मौजूदगी में 24 लोगों से बंध-पत्र भरवाया गया. साथ ही सभी डीजे संचालकों को डीजे नहीं बजाने का सख्त निर्देश दिया गया. डीजे बजाते हुए पकड़े जाने पर उनके खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई किए जाने की बातें कही गयी. मौके पर अपर थानध्यक्ष रवींन्द्र कुमार, पुअनि रुपेश कुमार, सअनि चंद्रधारी झा व चौकीदार बिनोद राय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन