होली को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
Published by : GOURAV KASHYAP Updated At : 28 Feb 2026 8:43 PM
रंग, उमंग एवं उल्लास के पर्व होली को लेकर शनिवार को पंजवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.
पंजवारा. रंग, उमंग एवं उल्लास के पर्व होली को लेकर शनिवार को पंजवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने की. बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से क्षेत्र में होली के दौरान होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ली गयी. थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि होली के मद्देनजर डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा और किसी भी प्रकार के अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्द एवं भाइचारे के साथ त्योहार मनाएं. त्योहार के दौरान क्षेत्र में पुलिस की गश्त तेज रहेगी तथा हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखी जायेगी. बैठक में एसआई राहुल कुमार, एएसआइ अजय कुमार, सामाजिक पर्यावरणविद रासमोहन ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य अनिल पासवान, सरपंच मुकुंद दास, वार्ड सदस्य राजेश झा, ग्रामीण अजीत सिंह, अशोक सिंह, गौहर अंसारी, गिरधारी सरावगी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










