बांका-जसीडीह रेलखंड पर नयी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन हुआ शुरू

बांका-जसीडीह रेलखंड पर भाया कटोरिया नई पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बुधवार से शुरू हो गया.
कटोरिया. बांका-जसीडीह रेलखंड पर भाया कटोरिया नई पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बुधवार से शुरू हो गया. रेलवे द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 03547 जसीडीह से सुबह चार बजे रवाना होकर देवघर, चांदन होते हुए 04:37 बजे कटोरिया पहुंची. आगे करझौंसा के रास्ते 05:25 बजे बांका पहुंची. वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 03548 बांका से खुलकर 06:08 बजे कटोरिया पहुंची और देवघर होते हुए सुबह 07:10 बजे जसीडीह पहुंची. परिचालन के पहले दिन सुबह का समय होने एवं जानकारी के अभाव में यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही. हालांकि स्थानीय लोगों ने अहले सुबह ही स्टेशन पर पहुंचकर पैसेंजर ट्रेन का स्वागत किया. इस मौके पर वार्ड पार्षद बासुदेव पंडित, खेलप्रेमी पंकज कुमार पप्पू, जगत आनंद, मनोज कुमार, मीर अख्तर अली आदि मौजूद थे. यात्रियों ने नयी ट्रेन सेवा को क्षेत्र के लिए काफी उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों एवं मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी. वहीं, कुछ यात्रियों ने सुझाव दिया कि यदि ट्रेन के समय में करीब दो घंटे का बदलाव किया जाए, तो बांका एवं जसीडीह जंक्शन पर अन्य प्रमुख ट्रेनों से बेहतर तालमेल बन सकेगा, यात्रा और अधिक सुविधाजनक होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




