सड़क दुर्घटना में पति की मौत के 24 घंटे बाद पत्नी ने पुत्र को दी जन्म

Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 01 Apr 2026 9:35 PM

विज्ञापन

मोचनमा गांव निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत के 24 घंटे बाद उसकी गर्भवती पत्नी क्रांति कुमारी ने अस्पताल में दूसरे संतान के रूप में शंकर नामक पुत्र को जन्म दिया.

विज्ञापन

कटोरिया. कटोरिया प्रखंड के दामोदरा पंचायत अंतर्गत मोचनमा गांव निवासी युवक की सड़क दुर्घटना में मौत के 24 घंटे बाद उसकी गर्भवती पत्नी क्रांति कुमारी ने अस्पताल में दूसरे संतान के रूप में शंकर नामक पुत्र को जन्म दिया. चिकित्सकों के अनुसार जच्चा व बच्चा दोनों की स्थिति सामान्य है. जानकारी के अनुसार, मोचनमा गांव निवासी मजदूर शनिदेव सोरेन की गर्भवती पत्नी क्रांति कुमारी पिछले दस दिनों से अपने मायके कंदनी गांव (खड़गपुर) में थी. गर्भवती पत्नी को देखने गत मंगलवार को पति शनिदेव सोरेन बाइक द्वारा अपने ससुराल कंदनी गांव जा रहा था. मंगलवार की शाम करीब छह बजे खड़गपुर के निकट हुई बाइक दुर्घटना में शनिदेव सोरेन की मौत हो गई. मुंगेर में पोस्टमार्टम के बाद शव को मोचनमा गांव लाया गया. इधर साथ आई पत्नी क्रांति कुमारी को प्रसव वेदना शुरू हो गया. शव का अंतिम संस्कार करने से पहले परिजन क्रांति कुमारी को लेकर रेफरल अस्पताल पहुंचे. जहां बुधवार की शाम ठीक छह बजे क्रांति ने शंकर नाम पुत्र को जन्म दी. अस्पताल में प्रसूता क्रांति देवी के साथ उसके भैंसुर तीतू कोल, बहन सुनीता देवी, पड़ोसी सुनीता देवी आदि मौजूद थे. परिजनों के अनुसार क्रांति कुमारी को पूर्व से दो वर्षीय पुत्र शिवम कुमार भी है. अस्पताल से जच्चा व बच्चा को गुरूवार को घर ले जाने के बाद मृतक शनिदेव सोरेन के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन