मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में निशा ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन
मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में निशा ने मारी बाजी

एकचट्टी गांव निवासी महेश राय व माता अंजु राय की पुत्री निशा कुमारी ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026 में सफलता पायी है.

विज्ञापन

बांका. फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र के भितिया पंचायत अंतर्गत एकचट्टी गांव निवासी महेश राय व माता अंजु राय की पुत्री निशा कुमारी ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2026 में सफलता पायी है. इसको लेकर परिजनों सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है. मालूम हो इस राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत सरकार सफल छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये देती है. गत मार्च में महीना में यह परीक्षा आयोजित हुई थी. जिसमें जिले के सभी प्रखंडों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं. युएमएस एकचट्टी विद्यालय के 8वीं की छात्रा निशा कुमारी ने भी इस परीक्षा में सफलता पायी है. सुदूरवर्ती क्षेत्र से आने वाली निशा कुमारी की इस सफलता पर क्षेत्र के समाजसेवियों व बुद्धिजीवियों ने बधाई दी है. जिसमें पूर्व जिप सदस्य नरेश यादव, पूर्व पंसस मुकेश यादव, समाजसेवी रविंद्र राय, दशरथ राय, गोविंद राय, चिंतामन राय, स्कूल के प्रधानाध्यापक विकास कुमार सहित अन्य शामिल हैं.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन