वज्रपात से जला ट्रांसफाॅर्मर, 48 घंटे से अंधेरे में रामकोल गांव, बिजली-पानी संकट से परेशान ग्रामीणों ने की बहाली की मांग

Updated:
विज्ञापन
पंजवारा के रामकोल गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से दो दिनों से छाया अंधेरा, उमस भरी गर्मी और बिजली संकट से ग्रामीण बेहाल | Prabhat Khabar Network

पंजवारा के रामकोल गांव के लोग. | Prabhat Khabar Network

Power Crisis : आकाशीय बिजली गिरने से रामकोल गांव का ट्रांसफार्मर जलने से पिछले 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है. ग्रामीण उमस भरी गर्मी, सिंचाई और पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं. विद्युत विभाग की उदासीनता से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है.

विज्ञापन

Power Crisis : पंजवारा थाना क्षेत्र के रामकोल गांव में आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से गांव का ट्रांसफार्मर जल गया. इसके कारण पिछले 48 घंटे से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. बिजली नहीं रहने से उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. घरों में अंधेरा पसरा है और लोगों को दिन-रात भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

सूचना के बावजूद विभाग ने नहीं ली सुधि

ग्रामीणों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद ट्रांसफार्मर जलने की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दे दी गई थी. इसके बावजूद दो दिन बीत जाने के बाद भी विभाग की ओर से न तो कोई कर्मी गांव पहुंचा और न ही नया ट्रांसफार्मर लगाने की दिशा में कोई पहल की गई. विभाग की इस उदासीनता से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

सिंचाई बाधित, किसानों की बढ़ी चिंता

बिजली आपूर्ति बंद रहने से खेतों में पटवन का कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है. इस समय फसलों को पानी की आवश्यकता है, लेकिन बिजली नहीं होने से किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द बिजली बहाल नहीं हुई तो फसलों को नुकसान होने की आशंका है.

बच्चों की पढ़ाई और पेयजल व्यवस्था पर असर

लगातार बिजली गुल रहने से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. रात के समय अंधेरे और उमस के कारण छात्र-छात्राएं ठीक से पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. वहीं घरों की पानी की मोटरें बंद रहने से पेयजल संकट भी गहराने लगा है. गर्मी और उमस के बीच बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों की परेशानी सबसे अधिक बढ़ गई है.

ग्रामीणों में आक्रोश, जल्द समाधान की मांग

समस्या से परेशान ग्रामीण दिलीप यादव (मिल वाला), श्याम शर्मा, विवेक कुमार, सुभाष यादव, रंजीत यादव, दयानंद यादव, सरवन कुमार यादव, रामप्रसाद यादव, भवीकांत यादव, अभिषेक कुमार सहित अन्य लोगों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को विवश होंगे.


विज्ञापन
गौरव कश्यप

लेखक के बारे में

By गौरव कश्यप

गौरव कश्यप प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पंजवारा (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन